APK APP FILE क्या होता है ओरे कैसे Insttal करे And PC में कैसे Use करे - techdinesh06
यदि आपके पास एक एंड्रॉइड डिवाइस है, तो आपने Apk file के बारे में जरुर सुना होगा। तब आप यह जरुर जानना चाहेंगे की यह क्या है और यह कैसें काम करता है। हमारे इस गाइड में आप सीखेंगे कि Apk फाइलें क्या हैं, उन्हें कैसे Download करें, और अंत में, उन्हें कैसे install करें।
So अगर आप google play store से app को download करते है। तो यह आपके मोबाइल में app को direct install कर देगा। और यदि आप google play store से बाहर app को install करना चाहेंगे, तब आपको यह apk file में मिलेगा।
APK File क्या होता है
Android Package Kit ( शोर्ट में Apk ) मोबाइल एप्लिकेशन distribution और इंस्टालेशन करने के लिये Android operating system के द्वारा यूज़ किये जाने वाला package file format का ही एक रूप है। Because जिस तरह window में हम कोई भी software को install करने .exe file का उपयोग करते है। बिलकुल उसी तरह से android में भी कोई भी App को install करने के लिये apk file को use किया जाता है।
हमें APK File कब install करना पड़ता है
But कई बार हम कोई अपनी पसंद का app चाहते है और वो हमें google play store पर नहीं मिलता है। बल्कि काफी search करने पर वह app हमें internet पर apk file के रूप में मिलता हैं एवं उस app को हमें अपने मोबाइल में मेनुअली install करना पड़ता हैं। या फिर कोई app आपको अपने friend से मिला हो तो भी ऐपीके फाइल में ही होगा।
या फिर आपने कोई app को update किया है। और आपको वो update version पसंद नहीं है। So आप दुबारा से पुराना version ही यूज़ करना चाहते है। तो आपको पुराने version का apk file install करना होगा।
कंप्यूटर से Apk File kaise install करें
आपको internet पर apk file डाउनलोड करने के लिये बहुत सी site मिल जायेगी। लेकिन इनमे से बहुत सी site आपको ऐपीके फाइल के साथ वायरस भी आपके mobile में install कर देंगे। जोकि आपके android phone को नुकसान पहुंचा सकते है। इसीलिए apk किसी भरोसेमंद site से ही डाउनलोड करना चाहिए। Play Store के बाहर से किसी भी एप को डाउनलोड या इंस्टॉल करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए।
हलाकि APK Mirror एक ऐसी site हैं, जहां से आप सुरक्षित तरीके से अपने पसंद की अपने मोबाइल phone के लिये ऐपीके फाइल free में डाउनलोड कर सकते हैं। ऐपीके फाइल डाउनलोड करने से पहले उसके उपयोगकर्ता के reviews और comments को जरुर देखें।
सबसे पहले अपने पसंद का APK file को online search करे। After that इसे अपने desktop पर डाउनलोड कर ले। Apk इनस्टॉल करने से पहले आप अपने मोबाइल में यह जरुर देख ले की third-party apps इनस्टॉल करने की अनुमति है की नहीं। इसके लिये Menu > Settings > Security > Unknown Sources पर जाये और यहाँ पर right click कर के check कर दें। ऐसा करने से आप अपने मोबाइल में third-party apps इनस्टॉल कर सकते हैं।
यदि आप चाहें, तो file manager app के द्वारा भी app को इनस्टॉल कर सकते हैं।
जब आपके कंप्यूटर पर एपीके फ़ाइल डाउनलोड हो जाए, तब आप अपने मोबाइल को अपने कंप्यूटर से USB केबल के जरिये कनेक्ट कर ले। अब इसके बाद अपने पीसी से एपीके फ़ाइल को Android smartphone के किसी भी folder में copy कर ले।

No comments:
Post a Comment