Windows Defender क्या है??? Windows Defender Turn On कैसे करें ...

Windows Defender क्या है??? Windows Defender Turn On कैसे करें। 

अपने कंप्यूटर और लैपटॉप जैसे डिवाइस में बहुत सारा डाटा सेव कर के रखते हैं.हम नहीं चाहेंगें की कोई हमारे डाटा को चोरी करे या फिर कोई हमारे कंप्यूटर को ख़राब कर के हमारे डाटा को बर्बाद कर दें.इन्टरनेट की दुनिया में ऐसे बहुत सारे यूजर हैं जिन्हें हम हैकर के नाम से जानते हैं ये दुसरे यूजर के कंप्यूटर को कुछ खास प्रोग्राम जिन्हें वायरस कहा जाता है के मदद से हैक कर लेते हैं और कंप्यूटर में सेव जानकारियों को चुरा लेते हैं.काई बार चोरी किये गए डाटा का गलत उपयोग भी किया जाता है.ऐसी समस्या से बचने के लिए एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है.

वायरस किसे कहते हैं और इनका काम क्या है
                                                                                        कुछ साल पहले तक इंटरनेट का उपयोग बहुत कम होता था लेकिन आज के समय में दुनिया भर में इन्टरनेट का उपयोग बहुत अधिक किया जाने वाला है.पहले के मुकाबले आक कल के वायरस बहुत अधिक खतरनाक होते हैं और ये दिन प्रतिदिन खतरनाक होते ही जा रहे हैं.यहाँ मै आप को बता दूँ की वायरस कई तरह के होते हैं इन्हें अलग अलग काम करने के लिए बनाया गया होता है,जैसें कुछ वायरस सिर्फ कंप्यूटर को हैक कर के उसमे सेव डाटा को देखने और पढने के लिए होते हैं ऐसे वायरस कंप्यूटर पर होने वाली गतिविधियों पर नज़र रखते हैं.जब की कुछ वायरस कंप्यूटर में सेव डाटा को खराब करने के लिए होते हैं और कुछ वायरस ऐसे भी होते हैं जो कि पूरे कंप्यूटर डाटा को लॉक करने के बाद उसे अनलॉक करने के बदले फिरौती या एक निचित रकम मांगते हैं.ऐसे में देखा जाये तो इन वायरस से बचाव करना बहुत ज़रूरी होता है.

एंटीवायरस सॉफ्टवेयर Windows Defender
                                                                                आज दुनिया भर के कंप्यूटर यूजर अपने कंप्यूटर को सुरक्षित रखने के लिए avast जैसे कुछ बेस्ट एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हैं.अच्छा एंटीवायरस सॉफ्टवेयर फ्री में उपलब्ध नहीं होता है और जो फ्री में उपलब्ध होता है वो उतना कारगर नहीं होता है.एक अच्छे एंटीवायरस सॉफ्टवेयर के लिए यूजर को सालाना एक निशित शुल्क देना पड़ता है.
दुनिया की सबसे बड़ी कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम निर्माता कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट ने यूजर के परेशानी को देखते हुवे अपने नए window 10 में built-in real-time antivirus जिसका नाम है Windows Defender दिया है.यानी अगर आप के पास window 10 opreting system पर चलने वाला कंप्यूटर है तो आप को अलग से एंटीवायरस सॉफ्टवेयर खरीदने और इंस्टाल करने की ज़रूरत नहीं है.Windows Defender को एक तरह से antivirus total security भी कह सकते हैं.

अपने कंप्यूटर में window defender को एक्टिवेट करने के लिए सबसे पहले कण्ट्रोल पैनल को खोलना है और उसके बाद विंडो डिफेंडर को खोलना है.


                  जैसे ही आप window defender को क्लिक करेंगें आप के डेस्कटॉप पर window defender ओपन हो जायेगा.यहाँ आप को Turn on लिखा एक लाल रंग का बटन नज़र उसको क्लिक करें.जैसे ही आप Turn on बटन को क्लिक करेंगें आप के कंप्यूटर में window defender activate हो जायेगा.एक्टिवेट करने के बाद आप इसी window में ऊपर नज़र आ रहे Update बटन को दबा कर इसको अपडेट कर लें.

जब अपडेट हो जाये तो एक बार आप इस एंटीवायरस सॉफ्टवेयर के मदद से अपने कंप्यूटर को full scan कर लें.कंप्यूटर स्कैन करने के लिए आप को यहाँ तीन विकल्प मिलेंगें.
  • Quick
  • Full
  • Custom
Quick Scan
                               अगर आप इस विकल्प का प्रोयोग करेंगें तो window defender आप के कंप्यूटर के कुछ ज़रूरी और रूट फाइल्स को स्कैन करेगा और ये सुनिश्चित करेगा की इनमे कोई वाइरस तो नहीं है या कोई और दुसरे हानिकारक प्रोग्राम तो नहीं है.इस विकल्प में कंप्यूटर का c drive ही स्कैन होता है क्यों की कंप्यूटर के सबसे महत्वपूर्ण files और folders इसी ड्राइव में होते हैं.ऑपरेटिंग सिस्टम के फाइल भी इसी ड्राइव में होते हैं.

Full Scan
                            जब आप इस आप्शन को सेलेक्ट करेंगें तो window defender आप के कंप्यूटर में सेव हर तरह के फाइल और फोल्डर को स्कैन करता है.इस प्रक्रिया में समय भी बहुत लगता है.हालाँकि इस प्रक्रिया में लगने वाला समय आप के कंप्यूटर में सेव डाटा के साइज़ पर निर्भर करता है.इस आप्शन में कंप्यूटर के सारे ड्राइव को स्कैन किया जाता है और ये फिक्स किया जाता है की कंप्यूटर के किसी भी फाइल या फोल्डर में किसी तरह का कोई वाइरस न हो.

Custom Scan
                                   इस आप्शन का उपयोग यूजर द्वारा बहुत अधिक किया जाता है.इस आप्शन में आप के ऊपर ये निर्भर करता है की window defender किस फाइल या फोल्डर को स्कैन करे.इसका उपयोग यूजर pendrive या दुसरे से लिए गए डाटा को स्कैन करने के लिए करते हैं.अगर आप इन्टरनेट से अलग अलग तरह के डाटा डाउनलोड करते रहते हैं तो आप उन्हें एक ही फोल्डर में रखें और समय समय पर उस फोल्डर को कस्टम स्कैन करते रहें.इसके अलावा जब आप कोई चीज इन्टरनेट से अपने कंप्यूटर में डाउनलोड करते हैं तो उसको ओपन करने से पहले इसके द्वारा एक बार स्कैन कर लें.इस तरह आप के कंप्यूटर में इन्टरनेट के द्वारा कभी कोई वाइरस नहीं आएगा और आप का कंप्यूटर सुरक्षित रहेगा.

                                                       #techdinesh06

Comments

Post a Comment

Popular Posts